देश की खबरें | विमान दुर्घटना : ब्रिटेन ने अपने नागरिकों की मदद के लिए अहमदाबाद में ‘सहायता केंद्र’ स्थापित किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन ने एअर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले अपने नागरिकों के परिवारों और मित्रों को सहायता प्रदान करने एवं परामर्श देने के लिए अहमदाबाद हवाई अड्डे के नजदीक एक होटल में ‘सहायता केंद्र’ स्थापित किया है। ब्रिटिश उच्चायोग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जून ब्रिटेन ने एअर इंडिया विमान दुर्घटना में जान गंवाने वाले अपने नागरिकों के परिवारों और मित्रों को सहायता प्रदान करने एवं परामर्श देने के लिए अहमदाबाद हवाई अड्डे के नजदीक एक होटल में ‘सहायता केंद्र’ स्थापित किया है। ब्रिटिश उच्चायोग ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अहमदाबाद से लंदन के गैटविक जा रही एअर इंडिया की उड़ान संख्या एआई171 में दो पायलट और चालक दल के 10 सदस्य सहित 242 लोग थे। विमान उड़ान भरने के कुछ ही मिनट बाद एक मेडिकल कॉलेज परिसर में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

एअर इंडिया ने पुष्टि की है कि विमान में सवार 52 ब्रिटिश नागरिकों सहित 241 लोग दुर्घटना में मारे गए।

इस हादसे में विमान में सवार एक व्यक्ति चमत्कारिक रूप से बच गया और उसका उपचार किया जा रहा है। हादसे में जीवित बचा व्यक्ति ब्रिटिश नागरिक है।

ब्रिटिश उच्चायोग ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘ब्रिटेन ने 12 जून की विमान दुर्घटना के बाद ब्रिटिश नागरिकों के परिवारों और मित्रों को सहायता प्रदान करने एवं सलाह देने के लिए उम्मेद होटल में एक सहायता केंद्र स्थापित किया है।’’

इसमें कहा गया है, ‘‘अहमदाबाद हवाई अड्डे के पास स्थित ब्रिटिश सहायता केंद्र प्रतिदिन सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक खुला रहेगा।’’

भारत में ब्रिटिश उच्चायुक्त लिंडी कैमरन ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को अहमदाबाद में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात की और इसके एक दिन पहले हुई दुखद विमान दुर्घटना पर अपने देश की ओर से संवेदना व्यक्त की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी