जरुरी जानकारी | एअर इंडिया पायलट स्वास्थ्य अधिकारियों के ‘बुरे’ व्यवहार से नाराज, उड़ानों का परिचालन रोकने की धमकी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. दिल्ली हवाईअड्डे पर स्वास्थ्य अधिकारियों के विमान चालक दल के साथ ‘अप्रिय’ व्यवहार करने को लेकर एअर इंडिया के एयरबस विमानों के पायलटों ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य किसी भी उड़ान का परिचालन नहीं करने की चेतावनी दी है।

मुंबई, 31 मई दिल्ली हवाईअड्डे पर स्वास्थ्य अधिकारियों के विमान चालक दल के साथ ‘अप्रिय’ व्यवहार करने को लेकर एअर इंडिया के एयरबस विमानों के पायलटों ने आवश्यक सेवाओं को छोड़कर अन्य किसी भी उड़ान का परिचालन नहीं करने की चेतावनी दी है।

एयरबस विमानों के पायलटों के संगठन इंडियन कमर्शियल पायलट एसोसिएशन (आईसीपीए) ने रविवार को कहा कि यदि पायलटों के साथ इस तरह का ‘बुरा’ व्यवहार नहीं रुकता है जो उसके सदस्य अनिवार्य सेवाओं को छोड़कर अन्य उड़ानों का परिचालन नहीं करेंगे।

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

एअर इंडिया के कार्यकारी परिचालन निदेशक को लिखे पत्र में आईसीपीए ने वंदे भारत मिशन या घरेलू उड़ानों का परिचालन करने वाले किसी पायलट के कोविड-19 से संक्रमित हो जाने की स्थिति में अपनाये जाने वाले प्रोटोकॉल को लेकर स्पष्टता जाहिर करने को कहा है।

विदेशों में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी के लिए एअर इंडिया वंदे भारत मिशन के तहत विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें परिचालित कर रही है।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

पत्र में कहा गया है कि ‘‘ जैसा आप जानते हैं कि दिल्ली-मॉस्को उड़ान के चालक दल के लिए 30 मई बहुत बुरा दिन रहा। उड़ान के एक पायलट को कोविड-19 से संक्रमित पाया गया उसके बाद पूरे चालक दल को वहां पूरे दिन इंतजार करना पड़ा वह भी बिना किसी खाने या अल्पाहार के।’’

पत्र के मुताबिक ‘दिल्ली हवाईअड्डे पर तैनात स्वास्थ्य अधिकारी सरकार के आदेश का पालन करने में असफल रहे। साथ ही वंदे भारत मिशन के चालक दल के साथ कोरोना वायरस संक्रमण की जांच के लिए उड़ान से पहले और बाद में जिस प्रोटोकॉल का पालन किया जाना है, वे उसमें भी विफल रहे।’’

आईसीपीए ने पत्र में कहा कि चालक दल के साथ दिल्ली हवाईअड्डे पर अनुचित व्यवहार कर उन्हें परेशान किया जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Live Score Update: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट