जरुरी जानकारी | एअर इंडिया के कर्मचारियों की 50,000 करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की मांग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया के कर्मचारियों और स्टाफ यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने सरकार से कंपनी को 50,000 करोड़ रुपये का पैकेज देने की मांग की। मंच ने कहा कि एअर इंडिया देश की आवश्यकता है।

मुंबई, 28 मई एअर इंडिया के कर्मचारियों और स्टाफ यूनियनों के एक संयुक्त मंच ने सरकार से कंपनी को 50,000 करोड़ रुपये का पैकेज देने की मांग की। मंच ने कहा कि एअर इंडिया देश की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लिखे पत्र में संयुक्त मंच ने कहा कि एअर इंडिया ‘देश की जरूरत’ है, विशेषकर संकट के समय में। ऐसे में कंपनी को दिया जाने वाला पैकेज ना सिर्फ उसकी बल्कि पूरे विमानन क्षेत्र की मदद करेगा।

Also Read | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल. कोविड-19 संकट से देश की अर्थव्यवस्था को उबारने के लिए सरकार ने 20 लाख करोड़ रुपये का प्रोत्साहन पैकेज जारी किया है। इसमें भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा दी गयी वित्तीय राहत भी शामिल हैं। कई रेटिंग एजेंसी ने कोविड-19 के चलते चालू वित्त वर्ष में देश की अर्थव्यवस्था पांच प्रतिशत सिकुड़ने का अनुमान जताया है। संयुक्त मंच ने अपने पत्र में कहा, ‘‘ अर्थव्यवस्था और उद्योग को बढ़ावा देने के लिए हम आपके 20 लाख करोड़ रुपये के पैकेज के शुक्रगुजार हैं। इस बात से आप भी सहमत होंगे कि आज के संदर्भ में विमानन क्षेत्र भी महत्वपूर्ण है। इस क्षेत्र को भी आगे बढ़ाने और जल्द से जल्द सामान्य स्तर पर लाना जरूरी है ताकि अर्थव्यवस्था को स्थिर बनाया जा सके।’’

Also Read | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा. मंच ने कहा, ‘‘ ऐसे में हमारी आप से गुजारिश है कि आप एअर इंडिया को 50,000 करोड़ रुपये का वित्तीय पैकेज दें जो उसे दूर तक चलने में काम आएगा और एअर इंडिया देश की सबसे मजबूत और सर्वश्रेष्ठ एयरलाइन बनकर उभरेगा।’’ कोविड-19 संकट के दौरान दूसरे देश में फंसे भारतीयों की स्वदेश वापसी में एअर इंडिया ने एक बार फिर उल्लेखनीय काम किया है। कंपनी के कर्मचारियों ने ‘निजी जोखिम’ उठाकर कई चार्टर विमानों और मालवाहन विमानों का परिचालन किया ताकि भारत में दवाओं और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित हो सके।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान