देश की खबरें | एअर इंडिया विमान दुर्घटना: अहमदाबाद, दिल्ली में नियंत्रण कक्ष स्थापित किये गए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे के मद्देनजर सभी आवश्यक सहायता कार्यों की निगरानी और समन्वय के लिए बृहस्पतिवार को एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया।

नयी दिल्ली, 12 जून नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने अहमदाबाद एअर इंडिया विमान हादसे के मद्देनजर सभी आवश्यक सहायता कार्यों की निगरानी और समन्वय के लिए बृहस्पतिवार को एक नियंत्रण कक्ष स्थापित किया।

दुर्घटना से संबंधित विवरण के लिए लोग 011-24610843, 9650391859 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

अहमदाबाद में एक नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया गया है और उसका नंबर 9978405304 / 079-23251900 है। अहमदाबाद हवाई अड्डे पर एक हेल्पलाइन भी शुरू की गई है जिसका नंबर 9974111327 है।

इसके अलावा, एअर इंडिया का यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 है।

एअर इंडिया का बोइंग 787 ड्रीमलाइनर विमान (एआई171) बृहस्पतिवार दोपहर अहमदाबाद हवाई अड्डे से लंदन के लिए उड़ान भरने के कुछ ही क्षणों बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान में चालक दल के 12 सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।

मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘एआई 171 दुर्घटना के मद्देनजर, समन्वय के लिए नागरिक उड्डयन मंत्रालय में एक नियंत्रण कक्ष शुरू किया गया है... हम सभी प्रभावितों को त्वरित और पूर्ण सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’’

एअर इंडिया ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि उसने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 शुरू किया है।

सभी आवश्यक सहायता कार्यों की निगरानी और समन्वय के लिए मंत्रालय में एक परिचालन नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (एएआई) ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘सहायता या जानकारी के लिए (दिल्ली नियंत्रण कक्ष) 011-24610843/9650391859... परिचालन नियंत्रण कक्ष (अहमदाबाद) 9978405304/079-23251900 पर संपर्क किया जा सकता है।’’

विमान में सवार 242 लोगों में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, सात पुर्तगाली और एक कनाडाई नागरिक था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान