देश की खबरें | एम्स प्रशासन ने वरिष्ठ डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एम्स प्रशासन ने एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिन्होंने ट्विटर पर दावा किया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर द्वारा एन95 मास्क के बारे में दिए गए आंकड़े "झूठ" हैं।

जियो

नयी दिल्ली, दो जून एम्स प्रशासन ने एक वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है जिन्होंने ट्विटर पर दावा किया था कि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय और आईसीएमआर द्वारा एन95 मास्क के बारे में दिए गए आंकड़े "झूठ" हैं।

डॉ श्रीनिवास राजकुमार टी द्वारा 25 मई को पोस्ट किए गए ट्वीट में एन-95 मास्क की गुणवत्ता और मानकीकरण को लेकर सवाल किया गया था।

यह भी पढ़े | जेसिका लाल मर्डर केस: अच्छे व्यवहार के चलते 14 साल बाद मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा.

एम्स प्रशासन ने कारण बताओ नोटिस में कहा, “डॉ श्रीनिवास ने अपने दावे का समर्थन करने के लिए कोई विवरण नहीं दिया है।

एम्स में वरिष्ठ डाक्टर होने के साथ ही वह आरडीए, एम्स के सचिव भी हैं। इन महत्वपूर्ण पदों पर होने के कारण उनके बयान देश भर में जनता और स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को प्रभावित कर सकते हैं।’’

यह भी पढ़े | जेसिका लाल हत्याकांडः 14 साल बाद मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नोटिस में कहा गया है कि ऐसे समय में जब देश महामारी के खिलाफ लड़ रहा है, इस तरह के अपुष्ट बयानों से अग्रिम पंक्ति में काम करने वाले स्वास्थ कार्यकताओं का मनोबल प्रभावित हो सकता है।

उनसे सवाल किया गया है कि केंद्रीय सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण और अपील) नियमों के उल्लंघन के लिए क्यों नहीं उनके खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्हें तीन जून शाम पांच बजे तक का समय दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\