देश की खबरें | एअर इंडिया यूनियन ने कोविड-19 संक्रमित पायलटों की त्वरित जांच का डीजीसीए से किया अनुरोध

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. एअर इंडिया के पायलटों के संघ ने सोमवार को विमानन नियामक डीजीसीए से अनुरोध किया कि कोविड-19 संक्रमित पायलटों को 14 दिन तक उड़ान से दूर रखने के बाद डॉक्टरी जांच पुष्टि नहीं होने पर विमान उड़ाने की अनुमति दी जानी चाहिए, जबकि मौजूदा व्यस्था के तहत वह छह महीने तक यह दायित्व नहीं निभा पाते।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून एअर इंडिया के पायलटों के संघ ने सोमवार को विमानन नियामक डीजीसीए से अनुरोध किया कि कोविड-19 संक्रमित पायलटों को 14 दिन तक उड़ान से दूर रखने के बाद डॉक्टरी जांच पुष्टि नहीं होने पर विमान उड़ाने की अनुमति दी जानी चाहिए, जबकि मौजूदा व्यस्था के तहत वह छह महीने तक यह दायित्व नहीं निभा पाते।

इंडियन कमर्शियल पायलट्स एसोसिएशन (आईसीपीए) ने एक पत्र में लिखा, “इससे (प्रस्तावित समाधान से) यह सुनिश्चित होगा कि मानव संसाधन व्यर्थ न जाए।”

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस के केरल में 57 नए मामले पाए गए, एक की मौत: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

संघ ने कहा कि अगर कोई पायलट कोविड-19 संक्रमित पाया जाता है तो उसे 14 दिन के (बीमारी संबंधी) अवकाश पर भेज दिया जाता है और फिर उसे नयी दिल्ली या बेंगलुरु में विशेष चिकित्सा जांच से गुजरना होता है।

इसमें कहा गया कि इस प्रक्रिया में कम से कम तीन महीने लगते हैं और इसके बाद पायलट डीजीसीए द्वारा चिकित्सा आकलन के लिये जाता है और इसमें कम से कम तीन और महीने लग जाते हैं।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: राज्यसभा की 18 सीटों के लिए 19 जून को होगा मतदान.

आईसीपीए के महासचिव टी प्रवीण कीर्ति ने कहा, “संक्षेप में कहें तो संक्रमित पाया जाने वाला पायलट कम से कम छह महीनों तक उड़ान के लिये उपलब्ध नहीं होगा।”

भारत में 25 मार्च से लागू लॉकडाउन के कारण बंद पड़े विमानन क्षेत्र में दो माह के अंतराल के बाद घरेलू उड़ानों के परिचालन को खोला गया है। अभी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को मंजूरी नहीं दी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान