देश की खबरें | फ्लैट में आग लगने के बाद नोएडा के सोसायटी वासियों ने मार्ग अवरुद्ध किया, कोई जनहानि नहीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. बिसरख थाना क्षेत्र में एक सोसायटी के दो फ्लैट में दिवाली की रात आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। सोसायटी में आग बुझाने की प्रणाली के काम नहीं करने से आक्रोशित लोगों ने रात एक बजे के करीब मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।

नोएडा (उप्र), 25 अक्टूबर बिसरख थाना क्षेत्र में एक सोसायटी के दो फ्लैट में दिवाली की रात आग लगने से लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई जन हानि नहीं हुई। सोसायटी में आग बुझाने की प्रणाली के काम नहीं करने से आक्रोशित लोगों ने रात एक बजे के करीब मुख्य मार्ग को जाम कर प्रदर्शन किया।

मुख्य दमकल अधिकारी अरुण कुमार सिंह ने बताया कि थाना बिसरख क्षेत्र में स्थित वेदांतम सोसायटी के 17वें फ्लोर के एक फ्लैट में सोमवार रात को अज्ञात कारणों से आग लग गयी। उन्होंने बताया कि आग ने विकराल रूप ले लिया और ऊपरी मंजिल पर एक और फ्लैट तक पहुंच गई। अधिकारी के अनुसार आग लगने का कारण तत्काल पता नहीं चल सका।

उन्होंने बताया कि सोसायटी का फायर सिस्टम काम नहीं कर रहा था और दमकल विभाग के कर्मचारियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आग पर काबू पाया। सिंह ने बताया कि करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

एक अधिकारी के अनुसार इस घटना में लाखों का सामान जलकर खाक हो गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई जनहानि नहीं हुई है।

सोसायटी के दो फ्लैट में आग लगने और फायर सिस्टम काम नहीं करने की सूचना से सोसायटी निवासी आक्रोशित हो गए और उन्होंने रात करीब एक बजे मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया।

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस ने काफी देर तक समझा-बुझाकर सोसायटी निवासियों को उनके घर भेजा।

सं

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स ने मुंबई इंडियंस को 4 विकेट से रौंदा, मनीष पांडे और रोवमैन पॉवेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार