नयी दिल्ली, 30 मई भारतीय एथलेटिक्स महासंघ की समिति ने लगातार तीसरी बार स्टार भालाफेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा के नाम की अनुशंसा खेल रत्न पुरस्कार के लिये की है ।
बाईस बरस के चोपड़ा ट्रैक और फील्ड के एकमात्र खिलाड़ी हैं जिनके नाम की अनुशंसा एएफआई ने की है ।
यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश के शामली में कोविड-19 के चार मरीज संक्रमण मुक्त हुए, कोरोना का एक नया मामला आया सामने.
राष्ट्रमंडल और एशियाई खेलों के स्वर्ण पदक विजेता चोपड़ा को 2018 में अर्जुन पुरस्कार दिया गया था । उस साल खेलरत्न के लिये भी उनका नाम भेजा गया था । पिछले साल भी खेलरत्न के लिये उनके नाम की अनुशंसा की गई थी।
एक सूत्र ने कहा ,‘‘ नीरज अकेले एथलीट है जिनके नाम की इस साल खेल रत्न के लिये अनुशंसा की गई है ।’’
ओडिशा सरकार पहले ही फर्राटा धाविका दुती चंद के नाम की अर्जुन पुरस्कार के लिये अनुशंसा कर चुकी है ।
चोपड़ा ने तोक्यो ओलंपिक के लिये क्वालीफाई कर लिया है । वह कोहनी की चोट के कारण पिछले पूरे सत्र से बाहर थे ।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY