जरुरी जानकारी | एडीबी ने महाराष्ट्र में सड़क परियोजना के लिये 17.7 करोड़ डॉलर के ऋण को मंजूरी दी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने महाराष्ट्र में 450 किलोमीटर के राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों को बेहतर बनाने के लिये 17.7 करोड़ डॉलर के ऋण को बृहस्पतिवार को मंजूरी दी।

मुंबई, 28 मई एशियाई विकास बैंक (एडीबी) ने महाराष्ट्र में 450 किलोमीटर के राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों को बेहतर बनाने के लिये 17.7 करोड़ डॉलर के ऋण को बृहस्पतिवार को मंजूरी दी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया, "एडीबी और केंद्र सरकार ने महाराष्ट्र राज्य में 450 किलोमीटर के राज्य राजमार्गों और प्रमुख जिला सड़कों को बेहतर बनाने के लिये 17.7 करोड़ डॉलर के ऋण पर हस्ताक्षर किये।"

Also Read | बिहार: बक्सर के क्वारंटीन सेंटर में युवक की खुराक जानकार सभी दंग, खाता है 40 रोटियां, 10 प्लेट चावल. महाराष्ट्र राज्य सड़क सुधार परियोजना के तहत, दो प्रमुख जिला सड़कों और 11 राज्य राजमार्गों को दोहरी लेन का बनाया जायेगा। ये सड़कें सात जिलों में हैं और इनकी सम्मिलित लंबाई 450 किलोमीटर है। इन परियोजनाओं से राष्ट्रीय राजमार्गों, अंतरराज्यीय सड़कों, बंदरगाहों, हवाई अड्डों, रेल हब, जिला मुख्यालयों, औद्योगिक क्षेत्रों, उद्यम समूहों और कृषि क्षेत्रों के बीच संपर्क में सुधार होगा।

Also Read | IRCTC New Rules: लॉकडाउन में बदला रेलवे का रिजर्वेशन और कंसेशन नियम, जान लेंगे तो होगा फायदा. वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग में अतिरिक्त सचिव (फंड बैंक और एडीबी) समीर कुमार खरे ने कहा, “ये परियोजनाएं राज्य के ग्रामीण क्षेत्रों और शहरी केंद्रों के बीच संपर्क में सुधार करेंगी। इससे ग्रामीण समुदायों को बेहतर बाजार, रोजगार के अवसर और सेवाएं मिल सकेंगी।"

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bihar Train Fire Video: बिहार में सासाराम रेलवे स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी भीषण आग, एक बोगी जलकर राख, यात्रियों ने किसी तरह ट्रेन से कूदकर बचाई जान

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी