जरुरी जानकारी | शेयर बाजारों से सूचीबद्धता समाप्त करने पर बुधवार को विचार करेगा अडानी पावर का निदेशक मंडल

नयी दिल्ली, 31 मई अडानी पावर का निदेशक मंडल बुधवार को होने वाली बैठक में बीएसई और एनएसई से कंपनी की सूचीबद्धता समाप्त करने पर विचार करेगा।

कंपनी ने शेयर बाजारों को बताया, ‘‘अडानी पावर के निदेशक मंडल की बैठक तीन जून 2020 को होने वाली है, जिसमें अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड से प्राप्त कंपनी के इक्विटी शेयरों की सूचीबद्धता स्वैच्छिक रूप से शेयर बाजारों से वापस लेने पर विचार किया जायेगा।’’

यह भी पढ़े | Mann Ki Baat Highlights: पीएम मोदी ने कहा, अर्थव्यवस्था का बड़ा हिस्सा खुला, अब ज्यादा सावधानी की जरूरत.

अडानी पावर ने कहा कि उसे इस संबंध में अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड से 29 मई 2020 को एक पत्र प्राप्त हुआ है।

अडानी प्रॉपर्टीज प्राइवेट लिमिटेड प्रवर्तक समूह का हिस्सा है। कंपनी ने कहा है कि यदि सूचीबद्धता समाप्त करने की पेशकश सफल होती है तो वह स्वेच्छा से कंपनी के शेयरों की बीएसई लिमिटेड और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज चह इंडिया लिमिटेड से सूचीबद्धता समाप्त कर लेगी।

यह भी पढ़े | कोरोना संकट के चलते हरियाणा ने सील किए सभी बॉर्डर, दिल्ली-गुरुग्राम सीमा पर लगा लोगों का जमावड़ा- देखें तस्वीरें.

प्रवर्तकों के पास अडानी पावर के 2,89,16,12,567 शेयर यानी 74.97 प्रतिशत शेयर हैं। इसके अलावा सार्वजनिक शेयरधारकों के पास 96,53,26,374 इक्विटी शेयर यानी 25.03 प्रतिशत शेयर हैं।

कंपनी ने कहा कि निदेशक मंडल शेयरों की सूचीबद्धता समाप्त करने के लिये मर्चेंट बैंकर की नियुक्ति पर भी विचार करेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)