देश की खबरें | आप ने रेखा गुप्ता को बताया ‘रबर स्टांप मुख्यमंत्री’, भाजपा ने किया पलटवार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘‘रबर स्टांप सीएम’’ करार देते हुए आरोप लगाया कि उनके पति आधिकारिक बैठकों में भाग ले रहे हैं। इस पर, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान सरकारी अधिकारी उनकी पत्नी सुनीता को ‘‘मैडम सीएम’’ कहते थे।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को ‘‘रबर स्टांप सीएम’’ करार देते हुए आरोप लगाया कि उनके पति आधिकारिक बैठकों में भाग ले रहे हैं। इस पर, भाजपा ने पलटवार करते हुए कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के कार्यकाल के दौरान सरकारी अधिकारी उनकी पत्नी सुनीता को ‘‘मैडम सीएम’’ कहते थे।

विवाद शनिवार को शुरू हुआ, जब नेता प्रतिपक्ष आतिशी ने दिल्ली नगर निगम, दिल्ली जल बोर्ड, लोक निर्माण विभाग और डीयूएसआईबी (दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड) के वरिष्ठ अधिकारियों की एक आधिकारिक बैठक में दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के पति मनीष गुप्ता की मौजूदगी का आरोप लगाया।

रविवार को आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने हमला जारी रखते हुए दावा किया कि रेखा गुप्ता ‘रबर स्टांप सीएम’ हैं और भाजपा के इस फैसले को ‘‘लोकतंत्र का मजाक’’ करार दिया।

भारद्वाज ने कहा, ‘‘केवल वही व्यक्ति निर्देश जारी कर सकता है जिसने संवैधानिक शपथ ली हो। उनके (रेखा गुप्ता) पति किस पद पर हैं?’’

भाजपा की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि चर्चा के दौरान परिवार के सदस्यों का मौजूद रहना कोई असामान्य या गैरकानूनी बात नहीं है।

उन्होंने कहा कि अगर आम आदमी पार्टी इसका विरोध करती है, तो अरविंद केजरीवाल के मुख्यमंत्री रहते हुए सरकारी अधिकारी सुनीता केजरीवाल को ‘‘मैडम सीएम’’ क्यों कहते थे?

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\