देश की खबरें | अयोग्य व्यक्ति को शिक्षक पहचान पत्र जारी करने के आरोप में शिक्षा विभाग का एक वरिष्ठ अधिकारी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में नौकरी के लिए अयोग्य व्यक्ति को शिक्षक पहचान संख्या जारी करने के आरोप में राज्य शिक्षा विभाग के एक उपनिदेशक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नागपुर, 12 अप्रैल महाराष्ट्र में नौकरी के लिए अयोग्य व्यक्ति को शिक्षक पहचान संख्या जारी करने के आरोप में राज्य शिक्षा विभाग के एक उपनिदेशक को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

नागपुर के सदर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पराग नानाजी पुडके नामक व्यक्ति को शिक्षक पहचान संख्या जारी की गई थी। इसके जरिए उसे सरकार से वेतन प्राप्त करने और पदोन्नति पाने में मदद मिली।

पुलिस के अनुसार, शिक्षा उपनिदेशक उल्हास नारद ने पुडके के लिए शिक्षक आईडी को मंजूरी दी, जबकि पुडके ने नागपुर के एक निजी स्कूल में पढ़ाने का अनुभव का दावा करते हुए जाली दस्तावेज प्रस्तुत किए थे।

यह तुरंत स्पष्ट नहीं हो पाया कि पुलिस को इस मामले के संबंध में किसने शिकायत की।

अधिकारी ने बताया कि नारद को शुक्रवार रात गढ़चिरौली से गिरफ्तार किया गया है।

उन्होंने बताया कि आईडी के आधार पर पुडके को सरकारी नौकरी मिल गई और बाद में वह भंडारा जिले के जेवताला में नानाजी पुडके विद्यालय का प्रमुख बन गया।

अधिकारी ने बताया कि पुडके को भी गिरफ्तार कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान