देश की खबरें | बत्रा अस्पताल में कोविड-19 के एक मरीज ने आत्महत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दक्षिण दिल्ली के बत्रा अस्तपाल में कोविड-19 से संक्रमित 63 साल के एक व्यक्ति ने छत के पंखे से फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जियो

नयी दिल्ली, एक जून दक्षिण दिल्ली के बत्रा अस्तपाल में कोविड-19 से संक्रमित 63 साल के एक व्यक्ति ने छत के पंखे से फांसी लगाकर कथित रूप से खुदकुशी कर ली। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार, यह व्यक्ति हरिजन कॉलोनी के मीठापुर का निवासी था और वहां पत्नी एवं परिवार के साथ रहता था। वह दिल्ली जल बोर्ड के चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के पद से सेवानिवृत था ।

यह भी पढ़े | Rajya Sabha Elections 2020: राज्यसभा की 18 सीटों के साथ ही 6 अन्य सीटों पर 19 जून को होगी वोटिंग.

पुलिस के मुताबिक, उसे 20 मई को डायलिसिस के लिए बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया था क्योंकि वह किडनी का मरीज था। बाद में उसमें कोविड-19 का संक्रमण भी पाया गया और उसका इलाज चल रहा था।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि यह व्यक्ति रविवार को शाम करीब चार बजे अस्पताल में अपने कमरे में छत के फंदे से मृत लटका मिला।

यह भी पढ़े | बिहार विधानसभा चुनाव के लिए BJP ने तैयार की चुनावी रणनीति, 9 जून को अमित शाह फूकेंगे चुनावी बिगुल.

उन्होंने बताया कि घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। अंत्यपरीक्षण चल रहा है।

पुलिस को शक है कि उसने स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों की वजह से खुदकुशी की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\