पलक्कड़ (केरल), छह नवंबर केरल में पलक्कड़ जिले के मन्नारक्काड में सोमवार को एक विद्यालय में अवारा कुत्ते ने छठीं की एक छात्रा को उसकी कक्षा में काट लिया।
इस छात्रा के पिता ने एक टीवी चैनल से कहा कि वह सुबह में अपनी बेटी को स्कूल छोड़कर आया था।
उसने बताया कि जब उसकी पहली कक्षा शुरू हुई तब एक अवारा कुत्ता अंदर आया और उसने उसे काट लिया।
उसने बताया कि यह घटना करीब साढ़े दस बजे हुई।
छात्रा के पिता ने दावा किया कि पिछले दो सप्ताह से इस क्षेत्र में एक अवारा कुत्ता लोगों को परेशान कर रखा है तथा पिछले दो दिनों से एक पागल कुत्ते की अफवाह से लोगों में दहशत है।
उसने कहा, ‘‘ यही कारण है कि मैंने उसे कार से छोड़ा। मेरा घर नजदीक ही है और मेरी बेटी आमतौर पर पैदल ही विद्यालय जाती है। अध्यापक को शुक्रिया, कि (उसे) गंभीर जख्म नहीं हुए।’’
वैसे उसने दावा कि इलाके में इस कुत्ते ने अन्य लोगों को भी काटा है लेकिन पुलिस का कहना है कि ऐसी कोई खबर नहीं है।
पुलिस ने यह भी कहा कि संबंधित कुत्ते को अबतक पकड़ा नहीं गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY