देश की खबरें | बेंगलुरु में एक पार्षद कोरोना वायरस संक्रमित
जियो

बेंगलुरु,30मई बेंगलुरु शहर के एक पार्षद के कोरोना वायरस संक्रमित होने की पुष्टि हुई है ।

पदरायनपुरा वार्ड से पार्षद इमरान पाशा ने कुछ समाचार चैनलों से कहा,‘‘हां मुझमें संक्रमण की पुष्टि हुई है।’’

यह भी पढ़े | कोरोना संकट: पश्चिम बंगाल सरकार का बड़ा फैसला, राज्य में 1 जून से चाय के बगानों में कार्य करने वाले कर्मचारियों को 100 प्रतिशत काम करने की दी अनुमति.

उन्होंने कहा कि वह नियम के अनुसार पृथक-वास का पालन करेंगे।

पाशा जिस इलाके में रहते हैं उस पूरे इलाके को सील कर दिया गया है। स्वास्थ्यकर्मी एंबुलेंस से इलाके में पहुंचे और उन्होंने पाशा को पहनने के लिए सुरक्षात्मक पोशाक दी और उन्हें अस्पताल ले जाया गया।

यह भी पढ़े | मोदी सरकार 2.0 का 1 साल: BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा बोले-आत्मनिर्भर भारत के लिये हमारा रूख प्रगतिशील है, प्रतिगामी नहीं.

इस बारे में पूछे जाने पर राज्य के राजस्व मंत्री आर अशोक ने दावा किया कि पाशा ने कोरोना वायरस से बचाव के नियमों पर कभी ध्यान नहीं दिया।

अशोक ने संवाददताओं से कहा,‘‘जहां कहीं भी कोरोना वायरस संक्रमण के मामले होते हैं वह वहां पहुंच जाते हैं....।’’

गौरतलब है कि पदरायनपुरा इलाके में पहले भी संक्रमण की मामलों की पुष्टि हुई थी जिसके बाद उसे निषिद्ध क्षेत्र घोषित किया गया था।

यह वही इलाका है जहां करीब एक माह पहले संक्रमितों के संपर्क में आए लोगों को पृथक-वास के लिए लेने आए पुलिसकर्मियों और स्वास्थ्यकर्मियों पर लोगों ने हमला किया था।

इस घटना के बाद 125 लोगों को गिरफ्तार किया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)