विदेश की खबरें | पाकिस्तान में मसरूर वायुसेना अड्डे पर आतंकी हमले की साजिश का भंडाफोड़, नौ उग्रवादी गिरफ्तार
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने वायुसेना के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मसरूर बेस को निशाना बनाकर रची जा रही एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। शुक्रवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।
कराची, 11 अप्रैल पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों ने वायुसेना के रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण मसरूर बेस को निशाना बनाकर रची जा रही एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम करने का दावा किया है। शुक्रवार को मीडिया में आई एक खबर में यह जानकारी दी गई।
‘जंग’ समाचारपत्र की एक खबर के अनुसार, खुफिया एजेंसियों ने इस सप्ताह छापे मारकर नौ संदिग्ध उग्रवादियों को गिरफ्तार किया, जिन्हें मसरूर एयरबेस पर हमला करने का काम सौंपा गया था।
इन उग्रवादियों को कराची में स्थित उनके पनाहगाहों से गिरफ्तार किया गया और उनमें से पांच की पहचान अफगान व्यक्तियों के रूप में की गई।
खबर में खुफिया सूत्रों का हवाला देते हुए कहा गया कि ये उग्रवादी एक महीने पहले अफगानिस्तान से पाकिस्तान में घुसे थे और पिछले एक महीने से वे एयरबेस के पास एक इलाके में रहकर अपनी योजनाओं को अंजाम देने के लिए इलाके की टोह ले रहे थे।
इस संबंध में एक सूत्र ने बताया कि उग्रवादियों को “भारी मात्रा में गोला-बारूद और विस्फोटकों” का उपयोग करके बेस पर हमला करने का काम सौंपा गया था।
खबर में कहा गया कि इस हमले की योजना तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (टीटीपी) ने बनाई थी और इसका नेतृत्व समूह का एक उच्चस्तरीय उग्रवादी कर रहा था।
इसमें कहा गया कि वह उग्रवादी कुछ महीने पहले कराची में एक चीनी नागरिक की हत्या करने के बाद अफगानिस्तान भाग गया था।
टीटीपी के उग्रवादियों ने 2011 में कराची में पाकिस्तान नौसेना के एयरबेस, 2014 में कराची डॉकयार्ड और उसी वर्ष कराची हवाई अड्डे पर बड़े हमले किए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)