देश की खबरें | फरीदाबाद में भाजपा विधायक के बेटों पर हमला करने के आरोप में जिम ट्रेनर के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. होडल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हरेन्द्र सिंह के बेटों पर हमला करने के आरोप में जिम ट्रेनर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

फरीदाबाद, 12 अप्रैल होडल विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक हरेन्द्र सिंह के बेटों पर हमला करने के आरोप में जिम ट्रेनर और उसके साथियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, घटना शुक्रवार शाम की है जब विधायक का छोटा बेटा विशाल सेक्टर-28 स्थित ‘एनी टाइम फिटनेस’ जिम गया था।

पुलिस ने बताया कि डंबल रखने को लेकर विशाल और जिम ट्रेनर पृथ्वी चपराना के बीच बहस हो गई। इसके बाद चपराना ने अपने कुछ दोस्तों को बुला लिया और उन्होंने विशाल को कथित तौर पर जमीन पर पटक दिया और मारपीट की।

विशाल ने भी अपने बड़े भाई जगप्रिय को बुला लिया जो अपने कुछ दोस्तों के साथ जिम पहुंचा। पुलिस ने बताया कि जिम ट्रेनर और उसके साथियों ने जगप्रिय से भी मारपीट की।

पुलिस के अनुसार चपराना ने आरोप लगाया कि विशाल ने करीब 15 लोगों को बुलाया और पिस्तौल लहराई।

उसने बताया कि झगड़े के दौरान दोनों समूहों ने एक-दूसरे के खिलाफ जातिगत टिप्पणी भी की।

सूचना मिलने पर विधायक हरेन्द्र सिंह मौके पर पहुंचे और अपने बेटों को बादशाह खान अस्पताल ले गए। दोनों को अंदरूनी चोटें आई हैं।

पुलिस ने बताया कि विशाल की शिकायत के आधार पर चपराना और उसके दोस्त अमन, दीपक, निशांत हनी और अन्य के खिलाफ अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम, 1989 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान