देश की खबरें | बंगाल में भाजपा के एक कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बैरकपुर (पश्चिम बंगाल), 12 दिसंबर पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना जिले में शनिवार को भाजपा द्वारा घर-घर जाकर प्रचार करने के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं पर लोगों के एक समूह ने हमला कर दिया और पार्टी के एक कार्यकर्ता की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई, जबकि घटना में छह अन्य घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हालीशहर क्षेत्र में जिनपर हमला किया गया उसमें सैकत भवाल नाम का एक व्यक्ति भी शामिल था। जब भवाल को कल्याणी स्थित जेएनएम अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: सिंघू बॉर्डर पर प्रदर्शन के साथ कसरत भी कर रहे किसान, देखें अस्थायी Gym की तस्वीरें.

उन्होंने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हालीशहर नगर निकाय के वार्ड संख्या छह में हुए हमले में छह अन्य लोग घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़े | राजस्थान: चित्तौड़गढ़ में दो गाड़ियों के बीच टक्कर, 10 की मौत: 12 दिसंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

बैरकपुर से भाजपा सांसद अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि तृणमूल कांग्रेस के गुंडों ने भवाल की हत्या कर दी। हालांकि राज्य में सत्तारूढ़ दल ने इन आरोपों से इनकार किया है।

नैहट्टी से तृणमूल कांग्रेस विधायक पार्थ भौमिक ने कहा कि भवाल की मौत क्षेत्र के दो गुटों के बीच पुरानी रंजिश का परिणाम है और भाजपा बेवजह मामले को राजनीतिक रंग दे रही है।

बैरकपुर पुलिस आयुक्तालय के संयुक्त आयुक्त अजय ठाकुर ने कहा कि घटना के संबंध में दो व्यक्तियों को हिरासत में लिया गया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)