देश की खबरें | झारखंड में कोरोना संक्रमण के 86 नये मामले, कुल संख्या 1416 हुई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस से 86 नये लोग संक्रमित पाये जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1416 हो गयी जबकि एक और कोरोना पीड़ित बुजुर्ग महिला की मौत से राज्य में अब कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है।
रांची, नौ जून झारखंड में मंगलवार को कोरोना वायरस से 86 नये लोग संक्रमित पाये जाने के बाद संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 1416 हो गयी जबकि एक और कोरोना पीड़ित बुजुर्ग महिला की मौत से राज्य में अब कोरोना से मृतकों की संख्या बढ़कर आठ हो गयी है।
स्वास्थ्य विभाग की मंगलवार रात्रि जारी कोरोना रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी ।
रिपोर्ट के अनुसार अब तक राज्य में 1416 संक्रमितों में से 1100 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। आज भी राज्य में संक्रमित पाये गये लोगों में कई प्रवासी मजदूर थे।
राज्य के 1416 संक्रमितों में से 559 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं। इसके अलावा 849 अन्य संक्रमितों का इलाज
यह भी पढ़े | लद्दाख विवाद: भारतीय, चीनी सैनिकों की सांकेतिक वापसी शुरू की, डिवीजनल कमांडर की बैठक कल.
विभिन्न अस्पतालों में जारी है। जबकि आठ अन्य की मौत हो चुकी है।
पिछले चैबीस घंटों में प्रयोगशालाओं में कुल जांच 2734 नमूनों की हुई जिनमें 86 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)