देश की खबरें | असम में कोविड-19 के 73 नए मामले सामने आये, संक्रमितों की संख्या 856 हुयी
जियो

गुवाहाटी, 28 मई असम में कोरोना वायरस संक्रमण के 73 नये मामले सामने आने के साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित लोगों की संख्या बढ़ कर 856 हो गयी है। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री हेमंत विस्व सरमा ने इसकी जानकारी दी ।

प्रदेश में आज शाम 25 मामले सामने आये जिसमें कामरूप (मेट्रो) में 13, कचार में चार, धेमाजी एवं बरपेटा में तीन तीन तथा कोकराझार जिले में दो मामले हैं ।

यह भी पढ़े | पुलवामा अटैक 2019 को आतंकियों की थी दोहराने की थी साजिश, जम्मू-कश्मीर के DGP दिलबाग सिंह ने हमले को किया नाकाम.

सरमा ने कहा, 'आज दोपहर कोविड—19 के 33 नये मामले सामने आये । इसमें नगांव में दस, कामरूप—एम में आठ, कचार में सात, होजई, दीमा हसाओ में एक एक, करीमगंज एवं हैलाकंडी में दो दो, मामले हैं जबकि दो का पता लगाया जाना बाकी है। '

उन्होंने कहा कि सुबह 15 नये मामले सामने आये हैं जिसमें कामरूप (मेट्रो) में 11, डिब्रूगढ़ में तीन तथा लखीमपुर में एक संक्रमित शामिल है।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर जारी:उत्तर प्रदेश में कोविड-19 के 179 नये मामले आए सामने, 15 की हुई मौत.

प्रदेश के 856 मामलों में से 762 का इलाज चल रहा है, चार मरीजों की मौत हो चुकी है और तीन दूसरे राज्य में जा चुके हैं जबकि 87 मरीजों को इलाज के बाद अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है।

देश में लॉकडाउन के दौरान अंतरराज्यीय आवागमन की अनुमति दिये जाने के बाद असम में कोविड—19 के मामलों में इजाफा हुआ है। इस हफ्ते अब तक 469 मामलों का पता चला है।

प्रदेश में सोमवार को 156 मामले सामने आए थे जो एक दिन का सबसे अधिक आंकड़ा है। मंगलवार को प्रदेश में 139 लोगों में कोरोना वायरस के संक्रमण की पुष्टि हुयी थी जबकि बुधवार को यह संख्या 101 थी।

सरमा ने कहा कि नए मामलों में अधिकतर वे लोग हैं जो दूसरे राज्यों से यहां आये हैं।

असम सरकार ने निर्णय किया कि दूसरे स्थानों से या बाहर से आने वाले प्रत्येक व्यक्ति को राज्य सरकार संस्थागत पृथक—वास केंद्र में भेजेगी । शुरूआती सात दिनों तक गृह पृथक—वास केंद्र की अनुमति नहीं दी जायेगी जब तक जांच रिपोर्ट नहीं आ जाती है।

प्रदेश के परिवार कल्याण विभाग के अनुसार राज्य में अबतक 72 हजार 564 नमूनों की जांच की जा चुकी है जिनमें से 66 हजार 562 की रिपोर्ट नेगेटिव आई।

राज्य सरकार विशेष क्षेत्रों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों के पाए जाने के बाद निषिद्ध क्षेत्र एवं बफर जोन घोषित करने की नीति का पालन कर रही है।

आज तक प्रदेश में 46 निषिद्ध क्षेत्र घोषित किये गये हैं जिनमें से सबसे अधिक 14 क्षेत्र कामरूप (मेट्रो) में है ।

हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने बताया कि इस बीच डिब्रूगढ़ और तेजपुर हवाई अड्डे से विमानों का परिचालन बृहस्पतिवार से प्रारंभ हआ ।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)