देश की खबरें | ओडिशा के मंदिर में 72 वर्षीय पुजारी ने व्यक्ति की सिर काटकर हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के कटक जिले में 72 वर्षीय एक पुजारी ने मंदिर परिसर में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से सिर काटकर हत्या कर दी।

जियो

भुवनेश्वर/कटक (ओडिशा), 28 मई ओडिशा के कटक जिले में 72 वर्षीय एक पुजारी ने मंदिर परिसर में 52 वर्षीय एक व्यक्ति की कथित रूप से सिर काटकर हत्या कर दी।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को बताया कि पीड़ित ने कथित तौर पर पुजारी का खाना खा लिया था, जिससे पहले दोनों ने साथ में गांजा का सेवन किया था।

यह भी पढ़े | छत्तीसगढ़ में कोरोना के 29 नए मामले आए सामने, राज्य में कुल संख्या 398 पहुंची: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पुलिस के अनुसार आरोपी संसारी ओझा ने शुरू में दावा किया था कि उसने ‘सपने में देवी का आदेश मिलने के बाद’ कोविड-19 वैश्विक महामारी खत्म करने के लिए मानव बलि दी है।

हालांकि, कटक (ग्रामीण) के पुलिस अधीक्षक आर बी पाणिग्रही ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने कबूल किया कि उसने सरोज कुमार प्रधान को गुस्से में आकर मार दिया क्योंकि प्रधान ने उसका खाना खा लिया था।

यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: कुछ ऐसी हो सकती है 1 जून से लगने वाली संभावित लॉकडाउन की गाइडलाइन.

एसपी ने बताया कि दोनों ने इससे पहले साथ में गांजा का सेवन किया था।

पाणिग्रही ने कहा कि घटना नरसिंहपुर थाना क्षेत्र के बांधाहुड़ा गांव के ब्राह्मणी देवी मंदिर में बुधवार रात को घटी जिसके बाद ओझा ने पुलिस के समक्ष आत्म-समर्पण कर दिया।

उन्होंने कटक से करीब 100 किलोमीटर दूर गांव का दौरा करने के बाद कहा, ‘‘यह कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए मानव बलि का मामला नहीं है।’’

एक ही गांव के रहने वाले ओझा और प्रधान के बीच पुराना विवाद था और दोनों को गांजे की लत थी।

एसपी ने बताया कि दोनों छोटे-मोटे मुद्दों पर अक्सर लड़ लेते थे।

अधिकारी के अनुसार आरोपी पुजारी अपने परिवार को छोड़ चुका था और उसके बाद से मंदिर परिसर के तहखाने में रहता था, वहीं अविवाहित प्रधान अक्सर रात में मंदिर आता था और ओझा के साथ रुक जाता था।

उन्होंने कहा, ‘‘बुधवार रात को जब प्रधान ने ओझा का खाना खा लिया, तो दोनों में झगड़ा हो गया।’’

पाणिग्रही ने बताया कि ओझा ने गुस्से में आकर पास में पड़ा धारदार हथियार उठा लिया और प्रधान का सिर काट दिया।

उन्होंने बताया कि हत्या करने के बाद वह आधी रात के करीब थाने पहुंचा और कई कहानियां सुनाने के बाद इस बात का खुलासा कर दिया कि उसने गुस्से में आकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी है।

एसपी ने कहा कि इलाके के लोगों का दावा है कि ओझा का गांव में आम के एक बाग को लेकर भी प्रधान से लंबे समय से विवाद चल रहा था।

अधिकारी ने बताया कि हत्या में इस्तेमाल हथियार को जब्त कर लिया गया है तथा कटे हुए सिर और धड़ को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\