देश की खबरें | कोविड-19 से महिला की मौत होने के बाद अंत्येष्टि में शामिल 70 लोग हुए संक्रमण के शिकार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर उप नगर में कोविड-19 से 40 वर्षीय एक महिला की मौत होने के बाद उसकी अंत्येष्टि में शामिल हुए 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

जियो

ठाणे, 30 मई महाराष्ट्र के ठाणे जिले के उल्हासनगर उप नगर में कोविड-19 से 40 वर्षीय एक महिला की मौत होने के बाद उसकी अंत्येष्टि में शामिल हुए 18 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है।

एक निकाय अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा- राज्य में लॉकडाउन और 15 दिन बढ़ेगा: 30 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उल्हासनगर नगर निगम के एक प्रवक्ता ने बताया कि निषेधाज्ञा का उल्लंघन कर कम से कम 70 लोग महिला की अंत्येष्टि में शामिल हुए थे।

उन्होंने कहा कि महिला की मौत से पहले उसमें कोरोना वायरस संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस को लेकर कर्नाटक सरकार का बड़ा फैसला, सार्वजनिक स्थानों पर तंबाकू खाकर थूकने पर लगाया प्रतिबंध.

अधिकारी ने कहा कि महिला के शव को परिवार को सौंपे जाने के साथ सख्त हिदायत दी गई थी कि शव के बैग को न खोला जाए लेकिन मृतका के परिजनों ने 25 मई को बैग खोलकर अंतिम संस्कार किया।

अधिकारी ने कहा कि अंत्येष्टि के बारे में सबसे पहले पुलिस को बताया गया जिसके बाद निकाय अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई।

उन्होंने कहा कि मृतका के नजदीकी रिश्तेदारों समेत 70 लोगों के नमूने जांच के वास्ते लिए गए थे जिनमें से 18 में शुक्रवार को संक्रमण की पुष्टि हुई।

अधिकारी ने कहा कि महामारी अधिनियम के प्रावधानों का उल्लंघन करने के लिए मृतका के परिजनों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\