देश की खबरें | 501 घरेलू उड़ानों से रविवार को 44,593 लोगों ने की यात्रा: पुरी
जियो

नयी दिल्ली, एक जून नागर विमानन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने सोमवार को बताया कि 31 मई को देश भर में कुल 501 घरेलू उड़ानों का संचालन किया गया, जिनमें 44,593 लोगों ने यात्रा की।

कोरोना वायरस संक्रमण को काबू करने के लिए लागू लॉकडाउन की वजह से देश में घरेलू विमान सेवाएं निलंबित कर दी गई थीं और दो महीने तक बंद रहने के बाद इन्हें 25 मई को बहाल किया गया।

यह भी पढ़े | दिल्ली सरकार ने लिया फैसला, कहा- राज्य की सीमाओं को एक हफ्ते के लिए किया जाएगा सील, आवश्यक सेवाओं की मिलेगी अनुमति: सीएम अरविंद केजरीवाल: 1 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

भारतीय विमानन कंपनियों ने 31 मई तक 3,370 उड़ानों का संचालन किया। इनमें 25 मई को 428, 26 मई को 445, 27 मई को 460, 28 मई को 494, 29 मई को 513 और 30 मई को 529 उड़ानें संचालित की गईं।

पुरी ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘31 मई 2020 (सातवें दिन) को देर रात 11 बजकर 59 मिनट तक 501 विमानों ने प्रस्थान किया, जिनमें 44,593 यात्रियों ने उड़ान भरी। कुल 501 उड़ानों का आगमन हुआ, जिनमें 44,678 लोगों ने यात्रा की।

यह भी पढ़े | कोरोना से सबसे अधिक प्रभावित देशों की लिस्‍ट में 7वें नंबर पर पहुंचा भारत, 1,90,535 मामलों के साथ फ्रांस और जर्मनी को छोड़ा पीछे.

प्रस्थान करने वाले विमानों को ही दिन की उड़ान के रूप में गिना जाता है।

विमानन उद्योग के सूत्रों ने बताया कि लॉकडाउन से पहले भारतीय हवाईअड्डे रोजाना करीब 3,000 घरेलू उड़ानें संचालित करते थे।

नागर विमानन निदेशालय के आंकड़ों के अनुसार फरवरी में भारत में रोजाना करीब चार लाख 12 हजार यात्रियों ने घरेलू उड़ानों से यात्रा की।

पश्चिम बंगाल, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, तेलंगाना और तमिलनाडु ने राज्य में सीमित उड़ानों की ही मंजूरी दी है क्योंकि वह कोविड-19 के संक्रमण के मामलों में वृद्धि नहीं होने देना चाहते हैं।

आंध्र प्रदेश में घरेलू उड़ान सेवा मंगलवार को और पश्चिम बंगाल में बृहस्पतिवार को बहाल हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)