रांची, 30 मई झारखंड में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस के कुल 42 नये मामले सामने आने के बाद मामलों की कुल संख्या बढ़कर अब 563 तक पहुंच गयी है।
स्वास्थ्य विभाग की आज जारी कोरोना रिपोर्ट के अनुसार झारखंड में पिछले
यह भी पढ़े | Coronavirus: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज हुए क्वॉरेंटाइन, पत्नी है कोरोना पॉजिटिव.
24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमितों के 42 नये मामले सामने आये है।
आज देर रात जारी रिपोर्ट के अनुसार राज्य में 563 संक्रमितों में से 355 सिर्फ प्रवासी मजदूर हैं जो देश के विभिन्न भागों से राज्य में वापस अपने घरों को लौटे हैं। आज भी राज्य में संक्रमित पाये गये लोगों में अनेक सिर्फ प्रवासी मजदूर थे।
राज्य के 563 संक्रमितों में से 256 अब तक ठीक होकर अपने घरों को लौट चुके हैं
जबकि शुक्रवार को गिरिडीह में हुई एक मौत को मिलाकर पांच संक्रमितों की मौत हो
चुकी है। इसके अलावा 301 अन्य संक्रमितों का इलाज विभिन्न अस्पतालों में चल रहा है।
पिछले 24 घंटों में सरकारी प्रयोगशालाओं में कुल जांच 1757 नमूनों की हुई जिनमें 40 संक्रमित पाये गये जबकि निजी प्रयोगशालाओं में 909 नमूनों की जांच में एक व्यक्ति संक्रमित पाया गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY