जरुरी जानकारी | भारत में अब तक 38 प्रतिशत गेहूं की कटाई हो चुकी: कृषि मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि देश में अब तक 38 प्रतिशत गेहूं की कटाई हो चुकी है।

नयी दिल्ली, 13 अप्रैल कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि देश में अब तक 38 प्रतिशत गेहूं की कटाई हो चुकी है।

उन्होंने कहा कि चालू विपणन सत्र 2025-26 में गेहूं कि कुल रकबा 3.2 करोड़ हेक्टेयर होने का अनुमान है और लगभग 38 प्रतिशत फसल की कटाई हो चुकी है।

चौहान ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि विभिन्न रबी फसलों की अच्छी पैदावार की संभावना को देखते हुए बेहतर खरीद की व्यवस्था की जाए।

मंत्री ने एक बयान में कहा कि उत्तर प्रदेश, मध्यप्रदेश, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और बिहार जैसे प्रमुख उत्पादक राज्यों में गेहूं की कटाई की स्थिति बेहतर है।

सरकार ने 2025-26 विपणन सत्र (अप्रैल-मार्च) के लिए 3.1 करोड़ टन गेहूं खरीद का लक्ष्य रखा है।

गेहूं जैसी रबी फसलों के अलावा, मंत्री ने जायद फसलों की बुवाई की प्रगति का भी जायजा लिया, जो रबी और खरीफ सत्र के बीच उगाई जाती हैं।

आंकड़ों के अनुसार, इस साल अब तक जायद फसलों के तहत कुल रकबा 60.22 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है, जो एक साल पहले 52.40 लाख हेक्टेयर था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें

लाड़की बहन योजना: eKYC पूरा न होने से लाखों महिलाएं सूची से बाहर, क्या सरकार देगी सुधार का एक और मौका?

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Scorecard: धर्मशाला में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 223 रनों का टारगेट, वेंकटेश अय्यर और विराट कोहली ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में आज दिल्ली कैपिटल्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी