देश की खबरें | अयोध्‍या विकास क्षेत्र के विस्‍तार में 343 राजस्‍व ग्राम शामिल
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

लखनऊ, 11 दिसंबर उत्तर प्रदेश सरकार ने अयोध्‍या के विकास क्षेत्र के विस्‍तार के लिए पहल की है। इस विस्‍तार में अयोध्‍या विकास क्षेत्र में अयोध्‍या के साथ गोंडा और बस्‍ती जिले के कुल 343 राजस्‍व ग्राम शामिल किये जाएंगे।

मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ की अध्‍यक्षता में शुक्रवार को संपन्‍न हुई कैबिनेट की बैठक में इस सीमा विस्‍तार के प्रस्‍ताव को मंजूरी दे दी गई।

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: कांग्रेस को बड़ा झटका, पार्टी छोड़कर नेता एसपी और आम आदमी पार्टी में हो रहे हैं शामिल.

सरकारी प्रवक्‍ता के मुताबिक अयोध्‍या नगर निगम क्षेत्र और अयोध्‍या जिले की नगर पंचायत भदरसा के साथ ही गोंडा जिले की नगर पालिका परिषद नवाबगंज के संपूर्ण क्षेत्र समेत अयोध्‍या जिले के 154 राजस्‍व ग्राम, गोंडा जिले के 63 राजस्‍व ग्राम और बस्‍ती जिले के 126 राजस्‍व ग्रामों को शामिल किया गया है।

प्रवक्‍ता के मुताबिक अयोध्‍या विकास क्षेत्र में कुल 343 राजस्‍व ग्रामों को शामिल किया गया है।

यह भी पढ़े | महाराष्ट्र सरकार का आदेश, राज्य कर्मचारी ऑफिस में जींस या टी-शर्ट पहनकर न आएं.

मुख्‍यमंत्री योगी ने कहा है कि अयोध्‍या विकास क्षेत्र के सीमा विस्‍तार से इस क्षेत्र का सुनियोजित विकास संभव हो सकेगा।

उल्‍लेखनीय है कि कुछ माह पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अयोध्‍या में राम मंदिर निर्माण की आधारशिला रखी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)