देश की खबरें | ‘निसर्ग’ तूफान के मद्देनजर महाराष्ट्र और गुजरात में 33 टीमें तैनात : एनडीआरएफ महानिदेशक

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र और गुजरात की ओर बढ़ रहे तूफान ‘निसर्ग’ के मद्देनजर एनडीआरएफ ने दोनों राज्यों के तटीय जिलों में अपनी 33 टीमें तैनात की हैं। यह जानकारी बल के प्रमुख ने मंगलवार को दी।

जियो

नयी दिल्ली, दो जून महाराष्ट्र और गुजरात की ओर बढ़ रहे तूफान ‘निसर्ग’ के मद्देनजर एनडीआरएफ ने दोनों राज्यों के तटीय जिलों में अपनी 33 टीमें तैनात की हैं। यह जानकारी बल के प्रमुख ने मंगलवार को दी।

राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) के महानिदेशक एस एन प्रधान ने एक वीडियो संदेश में बताया, ‘‘गुजरात और महाराष्ट्र में बल की क्रमश: 11 और 10 टीमें हैं और उन्हें तटीय जिलों में तैनात किया गया है।’’

यह भी पढ़े | असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत : 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि गुजरात के अनुरोध पर पंजाब से और पांच टीमों को विमान के जरिये पहुंचाया जा रहा है।

प्रधान ने बताया कि गुजरात में एनडीआरएफ की कुल 17 टीमें होंगी जिनमें दो टीमों को रिजर्व रखा गया है जबकि पड़ोसी महाराष्ट्र में छह रिजर्व टीमों सहित बल की 16 टीमें होंगी।’’

यह भी पढ़े | मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लॉन्च किया 'दिल्ली कोरोना' ऐप, बताएगा किस अस्पताल में हैं कितने बेड और वेंटिलेटर- ऐसे करें इस्तेमाल.

उन्होंने कहा, ‘‘ इसके साथ ही इन दोनों राज्यों में कुल 33 टीमों को तैनात किया जा रहा है।’’

उल्लेखनीय है कि एनडीआरएफ की एक टीम में करीब 45 जवान होते हैं और वे पेड़ तथा खंभे काटने की मशीन, संचार उपकरण, छोटी नौकाओं और मूलभूत चिकित्सा शाखा से लैस होती है।

प्रधान ने कहा कि टीमों ने जमीन पर काम शुरू कर दिया है और वे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने और स्थानीय लोगों में जागरूकता पैदा करने में लगी हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हालांकि, यह प्रचंड चक्रवाती तूफान नहीं है, लेकिन सभी मूलभूत तथ्यों को ध्यान में रखकर सभी एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं। हम बेहतर होने की उम्मीद कर रहे हैं लेकिन हमें सबसे बुरे हालात के लिए भी तैयार रहना चाहिए।’’

चक्रवाती तूफान ‘निसर्ग’ के बुधवार को गुजरात और महाराष्ट्र के तट से टकराने का अनुमान है।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि तूफान के तीन जून को दक्षिण गुजरात और उत्तरी महाराष्ट्र के तट से होकर गुजरने का अनुमान है।

आईएमडी ने बताया कि जब तूफान तीन जून की शाम तट से गुजरेगा, उस समय 105 से 110 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। दक्षिण गुजरात और तटीय महाराष्ट्र में भारी वर्षा होने का भी अनुमान है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है