देश की खबरें | जम्मू में 275 किलोग्राम पोस्त दाना बरामद, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 275 किलोग्राम पोस्त दाना बरामद किया है।

जियो

जम्मू, दो जून पुलिस ने जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक संदिग्ध अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर को गिरफ्तार कर उसके पास से 275 किलोग्राम पोस्त दाना बरामद किया है।

इस संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि नगरोटा उप-संभागीय पुलिस अधिकारी मोहन शर्मा के नेतृत्व में एक पुलिस टीम ने सोमवार रात झज्जर कोटली में जांच के लिए पंजाब जा रहे एक ट्रक को रोका।

यह भी पढ़े | असम में भूस्खलन से 20 लोगों की मौत, कई घायल- राहत बचाव कार्य जारी.

अधिकारी ने बताया कि ट्रक के चालक कुलदीप सिंह ने वाहन से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन उसे पकड़ लिया गया।

उन्होंने बताया कि ट्रक की तलाशी की गई, जिसमें से 275 किलोग्राम पोस्त दाना बरामद हुआ।

यह भी पढ़े | असम के करीमगंज जिले में भूस्खलन के कारण छह लोगों की मौत : 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी अंतरराज्यीय मादक पदार्थ तस्कर निकला, जिसके खिलाफ स्वापक औषधि और मन:प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामले की जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Score Update: धर्मशाला में पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

‘Chor Machaye Shor’ in Chhattisgarh: छत्तीसगढ़ में अजीबो-गरीब चोरी, अंबिकापुर कांग्रेस जिला कार्यालय से 72 नल चोरी, चोरों ने जाते-जाते 'लव यू' नोट छोड़ गए

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Live Toss And Scorecard: धर्मशाला में पंजाब किंग्स के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Ebola Outbreak: कांगो-युगांडा में इबोला के बढ़ते मामलों के बीच WHO ने घोषित किया वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल, जानें यह दुर्लभ महामारी क्या है