विदेश की खबरें | दक्षिण कोरिया में कोरोना संक्रमण के 27 नये मामले

सियोल, 31 मई दक्षिण कोरिया में रविवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 27 नये मामले सामने आए जिनमें से 21 घनी आबादी वाले सियोल महानगरीय क्षेत्र के हैं जहां अधिकारी क्लब जाने वालों और कारखानों में काम करने वालों के कारण फैले संक्रमण के प्रसार को रोकने के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

दक्षिण कोरिया रोग नियंत्रण एवं रोकथाम केंद्र (केसीडीसी) की ओर से घोषित आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमण के 11,468 मामले हैं और 270 लोगों की मौत हुई है। नये मामलों में से 12 संक्रमित विदेशों से आए लोग हैं।

यह भी पढ़े | इटली में अस्पताल में भर्ती कोरोना मरीजों की संख्या में आई कमी, अब तक 450 मरीज ICU में भर्ती.

मार्च की शुरुआत में दक्षिण कोरिया से रोजाना 500 नये मामले सामने आ रहे थे लेकिन तेजी से संक्रमितों और उनके संपर्क में आए लोगों का पता लगाने के बाद इस प्रकोप की रफ्तार थम सी गई थी जिसके बाद अधिकारियों ने सामाजिक दूरी संबंधी दिशा-निर्देशों में ढील दे दी थी।

लेकिन सार्वजनिक गतिविधि बढ़ने के बाद राजधानी के बड़े क्षेत्र में मामले फिर से बढ़ने लगे हैंजिससे चिंता भी बढ़ गई क्योंकि लाखों बच्चे स्कूल जाने लगे हैं।

यह भी पढ़े | COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 60 लाख के पार, अब तक इस महामारी से 3.67 लाख से ज्यादा की हुई मौत.

शनिवार को, केसीडीसी के वरिष्ठ अधिकारी क्वोन जूनवुक ने कहा कि संक्रमण के कम से कम 108 मामले स्थानीय ई-व्यावसायिक कंपनी कोपांग के कारखाने में आगंतुकों या काम करने वालों से जुड़े हुए हैं।

इसके अलावा करीब 270 मामले नाइट क्लब और मनोरंजन के अन्य स्थलों से जुड़े हुए हैं जहां सामाजिक दूरी के नियम में छूट देने के बाद मई के शुरुआत में बड़ी भीड़ देखी गई थी।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)