देश की खबरें | असम में चाय बागान में 24 वर्षीय युवक की पीट-पीटकर हत्या
जियो

जोरहाट (असम), 31 मई असम के जोरहाट जिले में युवक की कथित रूप से पीट-पीटकर हत्या के मामले में रविवार को चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जोरहाट के पुलिस अधीक्षक मृणाल तालुकदार ने बताया कि नौ युवक शुक्रवार को तीन स्कूटी और दो मोटरसाकिलों पर सवार होकर गबरू चाय संपदा इलाके में जन्मदिन का जश्न मनाने के लिये गए थे।

यह भी पढ़े | India-China Border Row: भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में चीनी आर्मी के साथ टकराव के कथित वीडियो को किया खारिज, राजनाथ सिंह बोले- PLA ने हमारे क्षेत्र में अधिक घुसने की कोशिश की.

उन्होंने कहा, ''वे लौटते समय नशे में चूर थे। रास्ते में दो बाइक सवारों ने चाय बागान से चाय की पत्तियां तोड़कर लौट रहीं दो महिलाओं और एक पुरुष को टक्कर मार दी।''

पुलिस अधीक्षक ने कहा कि वे गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत गबरू टी एस्टेट अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर जारी: छत्तीसगढ़ में कोविड-19 के 51 नए केस आए सामने, राज्य में कुल संख्या 498 पहुंची : 31 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

तालुकदार ने कहा, ''कामगारों से टक्कर के बाद दो युवकों को छोड़कर सभी युवक भाग गए। इसके बाद चाय बागान फैक्टरी के मजदूर वहां जमा हो गए और दोनों युवकों की बुरी तरह पिटाई कर दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस वहां पहुंची और दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया।''

उन्होंने कहा कि एक युवक को इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई जबकि दूसरे युवक की जोरहाट मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में मौत हो गई। मृतक की पहचान मरियानी के निवासी देवाशीष गोगोई (24) के रूप में हुई है।

उन्होंने कहा, ''हमने गोगोई के पिता की शिकायत पर दर्ज प्राथमिकी के आधार पर चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने मजिस्ट्रेट जांच का आदेश दिया है। अतिरिक्त उपायुक्त बिस्वजीत फुकन मामले की जांच करेंगे।''

उन्होंने जोर देकर का कि यह भीड़ द्वारा पीट-पीटकर हत्या (मॉब लिंचिंग) का मामला नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)