विदेश की खबरें | बांग्लादेश में फंसे 200 भारतीयों को सड़क मार्ग के जरिये सुरक्षित लाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. बांग्लादेश में लॉकडाउन के कारण फंसे करीब 200 भारतीयों को सड़क मार्ग के जरिये भारत भेजा गया। बांग्लादेश में फंसे इन भारतीयों में ज्यादातर उत्तर पूर्वी राज्यों के निवासी हैं, जिन्हें तीन सीमा चौंकियों के जरिये भेजा गया। भारतीय उच्चायोग ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ढाका, 28 मई बांग्लादेश में लॉकडाउन के कारण फंसे करीब 200 भारतीयों को सड़क मार्ग के जरिये भारत भेजा गया। बांग्लादेश में फंसे इन भारतीयों में ज्यादातर उत्तर पूर्वी राज्यों के निवासी हैं, जिन्हें तीन सीमा चौंकियों के जरिये भेजा गया। भारतीय उच्चायोग ने यहां बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

बांग्लादेश में भारत की उच्चायुक्त रीवा गांगुली दास ने अखौरा-अगरतला एकीकृत जांच चौकी का दौरा किया और त्रिपुरा जाने वाले भारतीयों से बातचीत की। उच्चायोग ने ट्वीट के जरिए यह जानकारी साझा की।nयह भी पढ़े | New Zealand Christchurch Attack: कोरोना महामारी के कारण न्यूजीलैंड क्राइस्टचर्च मस्जिद हमले के आरोपियों की टली सजा.

ट्वीट में कहा गया कि, इसके अलावा, मेघालय से सटी दौकी-तमाबिल सीमा चौकी और असम की सीमा से सटी सुतरकांडी-शिओला चौकी से भी भारतीयों को भेजा गया।

भारतीय उच्चायोग ने एक वीडियो भी साझा किया, जिसमें घर वापस जाने वाले छात्र बेहद उत्साहित नजर आ रहे हैं।nयह भी पढ़े | Fact Check about Crows Attack At Supermarket in Saudi: क्या सऊदी में सुपरमार्केट पर कौओं का हमला दुनिया के अंत की है शुरुआत? जानें इस दावे के साथ वायरल हुए वीडियो का सच.

उच्चायोग ने वतन वापसी के इच्छुक भारतीयों के लिए अपनी वेबसाइट पर एक लिंक साझा किया था, जहां वह लौटने के लिए अपना पंजीकरण करवा सकते हैं।

बांग्लादेश में फंसे भारतीयों को वापस लाने की कवायद आठ मई से शुरू की गई थी। इसके तहत, पहले चरण में एअर इंडिया की विशेष उड़ान के जरिए 168 छात्र ढाका से भारत लौटे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान