अंडमान निकोबार द्वीप समूह से झारखंड के 180 प्रवासी श्रमिकों के हवाई मार्ग से आज शाम रांची पहुंचने पर मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि पिछले 48 घंटे का सरकार का प्रयास सफल हुआ।
मुख्यमंत्री सोरेन ने दोहराया, ‘‘राज्य सरकार लॉकडाउन में फंसे सभी प्रवासियों को राज्य में वापस लायेगी। पिछले कुछ दिनों में विभिन्न राज्यों में फंसे प्रवासी अपने घर लौट चुके हैं, उनके आने का क्रम जारी है। सरकार का प्रयास श्रमिक भाइयों के अपार धैर्य से परिलक्षित हो रहा है।’’
अंडमान निकोबार द्वीप समूह में फंसे प्रवासी मजदूरों के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे पर आगमन के बाद स्वच्छता एवं पेयजल मंत्री मिथलेश ठाकुर एवं विधायक स्टीफन मरांडी ने सरकार की ओर से गुलाब का फूल देकर स्वागत किया।
सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि मुख्यमंत्री की लगातार निगरानी में नगर विकास विभाग, परिवहन विभाग, श्रम विभाग एवं कोरोना नियंत्रण कक्ष द्वारा पोर्टब्लेयर में स्थानीय जिला प्रशासन और पुलिस के समन्वय से श्रमिकों को लाने का लक्ष्य साधा गया।
यह भी पढ़े | Lockdown 5.0: पंजाब में लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ा, सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया ऐलान.
उन्होंने बताया कि झारखंड पहुंचे सभी प्रवासियों की जांच के बाद उन्हें भोजन का पैकेट देकर पूरी गरिमा से सम्मान रथ द्वारा उनके गंतव्य के लिए विदा किया गया।
इससे पूर्व शुक्रवार को लेह-लद्दाख से भी राज्य के 60 प्रवासी श्रमिक विमान से रांची पहुंचे थे।
मुख्यमंत्री ने बताया है कि शुक्रवार को तथा शनिवार को जो श्रमिक विमान से रांची लाये गये हैं उनका पूरा खर्च राज्य सरकार ने उठाया है। , इन्दु
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY