विदेश की खबरें | अल सल्वाडोर एवं ग्वाटेमाला मे तूफान से 17 लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. अधिकारियों ने बताया कि तूफान और बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुई बर्बादी से हजारों लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच आश्रय गृहों में जाने को मजबूर हो गये हैं।
अधिकारियों ने बताया कि तूफान और बारिश के कारण बड़े पैमाने पर हुई बर्बादी से हजारों लोग कोरोना वायरस महामारी के बीच आश्रय गृहों में जाने को मजबूर हो गये हैं।
अल सल्वाडोर के आंतरिक मामलों के मंत्री मरीनो दुरान ने सोमवार को बताया कि लगभग सात हजार लोगों को 153 आश्रय गृहों में भेजा गया है ।
यह भी पढ़े | पाकिस्तान के कानून मंत्री फरोग नसीम ने पद से दिया इस्तीफा, नसीम सरकार की ओर से अदालत में होंगे पेश.
उन्होंने बताया कि आंधी एवं बारिश के कारण देश के पश्चिमी हिस्से में भूस्खलन होने एवं बाढ़ आने की घटना हुयी। इससे पहले करीब 900 घर क्षतिग्रस्त हो गये थे।
राष्ट्रपति नयीब बुकेले ने सबसे प्रभावित समुदायों में से एक का दौरा किया। करीब 50 परिवारों ने अपने घर खो दिए और बुकेले ने कहा कि सरकार उन्हें पुनर्निर्माण के लिए 10,000 डॉलर देगी।
अल सल्वाडोर में कोरोना वायरस संक्रमण के 2,500 मामले हैं जबकि 46 लोगों की इससे मौत हो चुकी है ।
ग्वाटेमाला के राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के प्रवक्ता ने बताया कि मरने वालों में नौ साल का एक बच्चा भी शामिल है जो नदी में बह गया ।
प्रवक्ता ने बताया कि तूफान के कारण कई घरों को क्षति पहुंची है।
एपी रंजन नेहा
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)