देश की खबरें | 14 दिसंबर : दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने रखा कदम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इतिहास के सफर का हमारा कारवां अब साल के आखिरी महीने का पहला पखवाड़ा पार करने को है। 14 दिसंबर के दिन के इतिहास की बात करें तो इस दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने कदम रखा। ध्रुवीय खोज के क्षेत्र में दुनिया के सबसे महान व्यक्तियों में शुमार रोआल्ड एमंडसन ने 1911 में 14 दिसंबर के दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार कदम रखा था।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 13 दिसम्बर इतिहास के सफर का हमारा कारवां अब साल के आखिरी महीने का पहला पखवाड़ा पार करने को है। 14 दिसंबर के दिन के इतिहास की बात करें तो इस दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार इंसान ने कदम रखा। ध्रुवीय खोज के क्षेत्र में दुनिया के सबसे महान व्यक्तियों में शुमार रोआल्ड एमंडसन ने 1911 में 14 दिसंबर के दिन दक्षिणी ध्रुव पर पहली बार कदम रखा था।

नार्वे के एमंडसन जून 1910 में अंटार्कटिका के लिए रवाना हुए थे और तकरीबन डेढ़ वर्ष की यात्रा के बाद अपने मकसद में कामयाब हुए।

यह भी पढ़े | Farmers Protest: किसान आंदोलन को लेकर केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने कही ये बात.

देश दुनिया के इतिहास में 14 दिसंबर की तारीख में दर्ज अन्य महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्यौरा इस प्रकार है:

यह भी पढ़े | Uttar Pradesh: सीएम योगी आदित्यनाथ ने मेरठ में की 88 परियोजनाओं का उद्घाटन, किसानों को लेकर कही ये बड़ी बात.

1911 : रोआल्ड एमंडसन ने दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखा। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले व्यक्ति बने।

1918 : बी के एस आयंगर का जन्म। कर्नाटक के बेल्लूर में जन्मे आयंगर को देश का पहला योग गुरू होने का गौरव हासिल है। उन्हें "आधुनिक योग का प्रणेता" माना जाता है। योग को दुनियाभर में प्रचारित करने की उपलब्धियों के कारण उन्हें 2002 में 'पद्मभूषण' और 2014 में 'पद्मविभूषण' से सम्मानित किया गया। 'टाइम' पत्रिका ने 2004 में दुनिया के सबसे प्रभावशाली 100 लोगों की सूची में उनका नाम शामिल किया था।

1924 : हिंदी सिनेमा के पहले शोमैन राजकपूर का जन्म। 1930 के दशक में बॉम्बे टॉकीज में क्लैप ब्वॉय बने राजकपूर ने पृथ्वी थियेटर से अपने अभिनय जीवन की शुरूआत की और अभिनय के अलावा फिल्म निर्माण और निर्देशन में भी खूब नाम कमाया।

1972 : अमेरिका द्वारा चंद्रमा पर भेजा गया मानवयुक्त अंतरिक्ष यान अपोलो 17, वापस लौटा और इसी के साथ चंद्रमा के अन्वेषण का अमेरिका का अभियान समाप्त हो गया।

1995 : बोस्निया, सर्बिया और क्रोएशिया ने पेरिस में डेटन समझौते पर हस्ताक्षर किए जिससे तीन वर्ष से उनके बीच चल रहे संघर्ष का अंत हो गया।

2012 : अमेरिका में कनेक्टिकट के न्यूटाउन में गोलीबारी में प्राइमरी स्कूल के 20 बच्चों सहित 28 लोगों की मौत। मरने वालों में 20 वर्ष का हमलावर एडम लांजा भी शामिल।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज