विदेश की खबरें | नेपाल में वैन और ट्रक की टक्कर में 12 लोगों की मौत, 21 घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. भारत से प्रवासी श्रमिकों को लेकर लौट रही यात्रियों से ठसाठस एक वैन के दक्षिणी नेपाल के एक इलाके में खड़े ट्रक से टकरा जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

काठमांडू, एक जून भारत से प्रवासी श्रमिकों को लेकर लौट रही यात्रियों से ठसाठस एक वैन के दक्षिणी नेपाल के एक इलाके में खड़े ट्रक से टकरा जाने से 12 लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हो गए।

‘मायरेपब्लिका’ सामाचारपत्र ने जिला पुलिस कार्यालय के हवाले से बताया कि यह हादसा रविवार को बांके जिले में हुआ जब वैन सड़क किनारे खड़े किए गए एक ट्रक से टकरा गई। यह वैन भारत से लौटे करीब 30 प्रवासी मजदूरों को नेपालगंज के रास्ते उनके गृह जिले सलयान ले जा रही थी।

यह भी पढ़े | सऊदी अरब ने फिर से खोलीं 90 हजार मस्जिदें, मक्का अब भी बंद.

अखबार ने बताया कि सड़क पर पार्क किए गए ट्रक से बस के टकरा जाने से बस चालक समेत 12 यात्रियों की मौत हो गई और 21 लोग घायल हो गए।

हादसे में 11 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक ने नेपालगंज के भेरी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़े | COVID-19 का वैश्विक आंकड़ा 61 लाख के पार, 3.71 लाख अधिक संक्रमितों की हुई मौत.

सभी मृकतकों की उम्र 17 से 52 वर्ष के बीच थी।

‘हिमालयन टाइम्स’ की खबर में कहा गया है कि नेपाल पुलिस, सशस्त्र पुलिस बल, यातायात पुलिस बल और बंके सल्यानी समाज की टीम ने घायलों को बाहर निकाला और देर रात दो बजे उन्हें नेपालगंज स्थित भेरी अस्पताल लेकर आए।

खबर में भेरी अस्पताल के हवाले से बताया गया कि घायलों में से चार की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

सैकड़ों नेपाली, जिनमें से अधिकतर मजदूर हैं, कोविड-19 के कारण लागू लॉकडाउन के चलते भारत के साथ लगने वाली नेपाल की सीमा पर फंसे हुए हैं।

ज्यादातर श्रमिक पश्चिमी नेपाल के हैं जो भारत में विभिन्न क्षेत्रों में नौकरी कर रहे थे और घर लौटने की कोशिश कर रहे थे। भारत सरकार द्वारा राष्ट्रव्यापी लॉकडाउन लगाने के बाद से वे सीमा पर फंसे हुए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\