देश की खबरें | दिल्ली में कोविड-19 के 1106 नये मामले, संक्रमित 17 हजार से अधिक, अब तक 398 ने गंवाई जान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड—19 से मौत का आंकड़ा 398 तक पहुंच गया है । इस घातक वायरस के संक्रमण के कारण पिछले एक महीने में 82 लोगों की मौत हुई है । राजधानी में 1,106 नये मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 17 हजार के पार हो गयी है।

जियो

नयी दिल्ली, 29 मई राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोविड—19 से मौत का आंकड़ा 398 तक पहुंच गया है । इस घातक वायरस के संक्रमण के कारण पिछले एक महीने में 82 लोगों की मौत हुई है । राजधानी में 1,106 नये मामलों के साथ ही संक्रमितों की कुल संख्या 17 हजार के पार हो गयी है।

उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया एवं स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने एक आभासी संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बताया कि 82 मौत में से 13 लोगों की मौत 27 मई को हुयी है।

यह भी पढ़े | पश्चिम बंगाल: 8 जून से सभी प्राइवेट और सरकारी दफ्तर में कामकाज होगा शुरू, 1 जून से खुलेंगे धार्मिक स्थल.

सिसोदिया ने कहा, ‘‘बाकी के 69 लोगों की मौत 34 दिन में हुयी है। ये मामले विभिन्न अस्पतालों द्वारा देर से सूचित करने या अधूरी सूचनाएं देने के कारण, अब जा कर दर्ज किए जा रहे हैं । ’’

उन्होंने कहा कि इन 69 मौतों में से 52 लोगों की मौत सफदरजंग अस्पताल में हुयी है । कुछ दिनों पहले अधिकारियों द्वारा एक रिपोर्ट प्रस्तुत की गई ।

यह भी पढ़े | पूर्व सीएम अजीत जोगी का निधन: पीएम मोदी, उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू समेत कई नेताओं ने जताया शोक.

उप मुख्यमंत्री ने कहा, 'दिल्ली मृत्यु लेखा समिति (डीडीएसी) ने इन सभी मामलों को देखा है और तब यह आंकड़े दिये हैं । इस प्रकार, इसमें एक बार में 82 मौतों की बढ़ोत्तरी हुयी है ।'

जैन ने बताया कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ कर 398 हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि 12 से बीस मई के बीच प्रति दिन एक एक मौत हुयी है ।

जैन ने बताया कि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के 1,106 नए मामले सामने आये हैं । इसके साथ ही दिल्ली में कोरोना वायरस के संक्रमण के मामलों की संख्या बढ़ कर 17 हजार के पार हो गयी है ।

उन्होंने बताया कि इस संक्रमण से अब तक 7,846 लोग उबर चुके हैं।

नए मामले दिल्ली में एक दिन के अब तक के सबसे अधिक मामले हैं । यह पहला मौका है जब दिल्ली में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले एक दिन में 1100 से अधिक आये हैं ।

राजधानी में 28 मई को 1,024 मामले सामने आये थे, जिससे कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों की संख्या 16 हजार से अधिक हो गयी थी ।

दिल्ली में बृहस्पतिवार को जारी बुलेटिन में दिल्ली स्वास्थ्य विभाग ने कहा था कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मरने वालों की संख्या 316 हो गयी है और कुल संक्रमित लोगों की संख्या 16,281 पर पहुंच गयी है।

राजधानी में 1,106 नए मामले सामने आने के साथ ही यहां संक्रमित लोगों की कुल संख्या बढ़ कर 17,387 हो गयी है ।

जैन ने बताया कि अस्पतालों में करीब 21 हजार बिस्तर उपलब्ध हैं, निजी स्वास्थ्य केंद्रों में 1400 जबकि सरकारी अस्पतालों में 3700 बिस्तर उपलब्ध हैं ।

सिसोदिया ने लोगों से अपील की कि दहशत में आने की आवश्यकता नहीं है क्योंकि सरकार ने सभी इंतजाम किये हैं ।

इस बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर शुक्रवार को कहा, ‘'मेरे दिल्ली वासियों, अगर आपको कोरोना वायरस का संक्रमण होता है तो चिंता करने की जरूरत नहीं है । आपमें से अधिकतर का इलाज घर पर ही पृथक—वास में हो सकता है । फिर भी अगर आपको अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता होती है तो हमारी पूरी तैयारी है। मैं ईश्वर से आपके बेहतर स्वास्थ्य एवं प्रसन्नता के लिये प्रार्थना करता हूं ।'’

केजरीवाल ने कहा, '‘ऐसे कोरोना मरीज, जिनमें या तो लक्षण नहीं हैं या फिर मामूली लक्षण हैं, वह घर पर ही ठीक हो सकते हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती होने की आवश्यकता नहीं है ।'’

रंजन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\