देश की खबरें | उधमपुर में गोवंश के 10 तस्कर गिरफ्तार, 123 पशुओं को मुक्त कराया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस ने अलग अलग इलाकों में पशुओं की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 10 कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया और 120 से ज्यादा जानवरों को मुक्त कराया।

जियो

जम्मू, 28 मई जम्मू-कश्मीर के उधमपुर जिले में पुलिस ने अलग अलग इलाकों में पशुओं की तस्करी की कोशिश को नाकाम करते हुए 10 कथित पशु तस्करों को गिरफ्तार किया और 120 से ज्यादा जानवरों को मुक्त कराया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) राजीव पांडे ने बताया कि पुलिस ने जाकहानी इलाके में एक ट्रक को रोका और जांच में पाया कि यह 18 गोवंश पशुओं को अवैध तरीके से कश्मीर ले जा रहा है।

यह भी पढ़े | लॉकडाउन 5.0: गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के सभी मुख्यमंत्रियों से बात कर मांगे सुझाव: 28 मई 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि पुशओं को मुक्त करा लिया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पांडे ने बताया कि इसी तरह से बट्टल बल्लियां, जखानी और भरत नगर इलाकों से 105 गोवंश को मुक्त कराया। तस्कर बिना किसी इजाजत के पशुओं को पैदल ही कश्मीर की ओर ले जा रहे थे।

यह भी पढ़े | कोरोना का कहर जारी: मुंबई में कोविड-19 से संक्रमित आज 1,438 नए मामले आए सामने, कुल संख्या बढ़कर 35,273 हुई.

उन्होंने बताया कि 10 कथित तस्करों की पहचान समीर अहमद, मोहम्मद रफी, मोहम्मद शरीफ, मंजूर अली, मोहम्मद आसिफ, शौकत अली, भाग हुसैन, नूर ए इलाही, मोहम्मद दीन और शब्बीर अहमद के तौर पर हुई है। इन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।

अधिकारी ने बताया कि कानन की संबंधित धाराओं के तहत उधमपुर थाने में मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\