देश की खबरें | चक्रवाती तूफान के मद्देनजर महाराष्ट्र में एनडीआरएफ की 10 टीम तैनात: मुख्यमंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि ‘निसर्ग’ चक्रवात के मद्देनजर राहत एवं बचाव अभियान के लिए राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 10 टीम तैनात की गई हैं।

जियो

मुंबई, दो जून महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने मंगलवार को कहा कि ‘निसर्ग’ चक्रवात के मद्देनजर राहत एवं बचाव अभियान के लिए राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 10 टीम तैनात की गई हैं।

चक्रवात के बुधवार को महाराष्ट्र के पश्चिमी तट से टकराने की संभावना है।

यह भी पढ़े | दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष बने आदेश कुमार गुप्ता, मनोज तिवारी की हुई छुट्टी.

मुख्यमंत्री कार्यालय ने ट्वीट किया कि मुंबई शहर और उपनगरीय इलाकों, ठाणे, पालघर, रायगढ़, रत्नागिरि और सिंधुदुर्ग जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

इसने यह भी कहा कि कोविड-19 महामारी के चलते राहत कार्यों के दौरान सावधानी बरती जाएगी।

यह भी पढ़े | Cyclone Nisarga: पीएम मोदी ने स्थिति का लिया जायजा, सभी की कुशलता के लिए की प्रार्थना.

ट्वीट में कहा गया कि राहत एवं बचाव अभियान के लिए राज्य में राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की 10 टीम तैनात की गई हैं।

मुख्यमंत्री कार्यालय ने कहा कि चक्रवात के मद्देनजर कच्चे मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और गैर कोविड अस्पतालों को तैयार रखा जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\