देश की खबरें | गोवा में अवेध रूप से ठहरने को लेकर 10 बांग्लादेशी और 18 यूगांडाई महिलाएं पकड़ी गयीं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर गोवा में अवैध रूप से ठहरने को लेकर कम से कम 10 बांग्लादेशी नागरिकों और 18 यूगांडाई महिलाओं को पकड़ा गया है।

जियो

पणजी, दो जून उत्तर गोवा में अवैध रूप से ठहरने को लेकर कम से कम 10 बांग्लादेशी नागरिकों और 18 यूगांडाई महिलाओं को पकड़ा गया है।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि सप्ताहांत को गोवा पुलिस और विदेशी क्षेत्रीय पंजीकरण कार्यालय (एफआरआरओ) ने संयुक्त अभियान के दौरान उत्तर गोवा से 10 बांग्लादेशी नागरिकों को अवैध रूप से ठहरने के मामले में पकड़ा।

यह भी पढ़े | जेसिका लाल मर्डर केस: अच्छे व्यवहार के चलते मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा.

पुलिस अधीक्षक (एफआरआरओ) बोस्को जार्ज ने बताया कि इसके अलावा जिले के अरामबोल गांव से 18 यूगांडाई महिलाओं को भी राज्य में अधिक समय तक ठहरने के मामले में पकड़ा गया।

उन्होंने बताया कि उत्तरी गोवा के मार्सेल गांव में रह रहे बांग्लादेश के 10 सदस्यीय एक परिवार को बिना वैध दस्तावेज के अवैध रूप से भारत में घुसने के सिलसिले में पकड़ा गया।

यह भी पढ़े | जेसिका लाल हत्याकांडः 14 साल बाद मनु शर्मा तिहाड़ जेल से रिहा: 2 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने इस परिवार के लिए पाबंदी आदेश जारी किया है और स्थानीय पुलिस से उस पर नजर रखने को कहा गया है।’’

जार्ज ने बताया कि अरामबोल गांव से 18 यूगांडाआई महिलाओं को अवधि समाप्त हो चुके वीजा पर देश में ठहरने को लेकर हिरासत में लिया गया। इन लोगों को मापूसा में निरोध केंद्र में भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\